फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में साहिल ने दिलाया पानीपत का पहला स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इसराना गांव के साहिल ने पानीपत को खेलो इंडिया 2022 सीजन में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने कुश्ती में जिले को पहला पदक दिलाया।
विज्ञापन

इसराना के पहलवान साहिल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 92 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने रविवार को पंचकूला में हुए मुकाबलों में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और चंडीगढ़ के पहलवानों को हराया। साहिल पहले भी राज्य और राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुकाबले के लिए उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। अब सफलता मिली है तो मेहनत सफल हो गई। साहिल की जीत से उसकी मां सरोज और कोच सोनू खुश हैं। साहिल ने बताया कि वह आगामी कुश्ती प्रतियोगिताओं की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें