फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साहिल ने वॉलीबॉल में देखा भविष्य, खेलो इंडिया में सिल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड निवासी साहिल बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वॉलीबॉल खेल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने लंबे कद होने का फायदा उठाने के लिए साहिल ने वॉलीबॉल खेल को चुना। वॉलीबॉल खेलते साहिल अभी तक कई पदक प्राप्त चुके हैं। साहिल मूल रूप से नंगूरा गांव जिला जींद का रहने वाला है और पानीपत में एडमिशन लिया है। फिलहाल गुरुग्राम में स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन

साहिल ने बताया कि वे शुरू में गांव में ही सुबह शाम के वक्त वॉलीबॉल खेलते थे। उनका कद लंबा है। उसको इसका फायदा मिला। उन्होंने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के खेलों में भाग लिया। जहां पर उनकी टीम को रजत पदक मिला था। इसके अलावा खेलाे इंडिया में भी उनकी टीम ने रजत प्राप्त किया। वे अब गुवाहाटी में होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो कि 25 फरवरी से शुरू होगी। उनका सपना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी टीम स्वर्ण पदक जीत कर लाए। उन्होंने बताया कि गांव में उनके कोच प्रवीन कुमार ने उन्हें अच्छा अभ्यास करवाया है। उसके पिता एक किसान हैं। माता गृहिणी हैं। वे अब प्रतिदिन कई घंटे अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को किसी न किसी खेलों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें