फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट पर कोर्ट केस व जान से मारने की धमकी मिलने पर सफाई कर्मचारी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव जौरासी खास के निजी स्कूल में सफाईकर्मी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सफाईकर्मी दो दिन से लापता था। वह एक प्लॉट पर चल रहे कोर्ट केस से परेशान था। उसकी पत्नी का आरोप है कि गांव का ही व्यक्ति उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर नामजद के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव जौरासी खास निवासी संतोष ने बताया कि वह उसका पति राजेश (52) गांव के ही एक निजी स्कूल में बतौर सफाई कर्मचारी पिछले करीब 5 साल से काम करता था। 20 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे घर से बिना बताए संदिग्ध परिस्थितियों में चला गया था। 21 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उसे सूचना मिली की उसका पति राजेश का शव स्कूल की छत पर सोलर प्लेट के एंगल पर फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलने पर वह अपने जीजा बलजीत निवासी गांव दीवाना के साथ स्कूल में पहुंचे। यहां पर लोगों की भीड़ थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतारा। संतोष का आरोप है कि उसे पूरा शक है कि उनका उनके गांव के रहने वाले राजबीर के साथ एक प्लॉट के बारे में झगड़ा चला हुआ है। इस बारे में राजबीर ने उनके ऊपर एक कोर्ट केस किया था। इस विवाद को लेकर राजबीर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी धमकी से आहत होकर उसके पति राजेश ने फंदा लगा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें