बाबरी मस्जिद केस में बुधवार को 32 आरोपी को बरी कर दिया गया। जिसका पानीपत के सामाजिक संगठनों से स्वागत किया। लोगों ने इस खुशी जताते हुए अपनी राय सामने रखीं।
बाबरी मस्जिद केस में सभी को बरी किया गया है, जिससे मुझे बहुत खुशी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
-मोना गुप्ता, प्रधान, लायंस यूथ विंग क्लब
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश है। सभी को 32 लोगों को सर्वोच्च न्यायालय ने बरी किया है, जो समाज की जीत है।
-सोनू सिंगला, सचिव, लायंस यूथ विंग
28 साल बाद बाबरी मस्जिद का न्यायिक फैसला आया है जो सच्चाई पर आधारित है जिसको सुनकर हम सभी लोगों को बहुत खुशी हुई है।
-कविता गोयल, लायंस यूथ विंग, ट्रेजरार
सुनवाई में काफी देरी हुई, लेकिन जो भी सुनवाई हुई बिल्कुल उचित हुई। जिसमें लंबे समय तक सबूत व गवाहों के आधार पर सही फैसला आया है।
-बोधराज शियोरान, शिक्षक
सच्चाई के पक्ष में बहुत अच्छा फैसला आया है जिसमें सभी को 28 साल बाद पूरी तरह बरी किया गया है। फैसला थोड़ा लेट है लेकिन सही है।
-हरीश बंसल, सबको रोशनी फाउंडेशन
सुप्रीम कोर्ट के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव जो इतनी कम उम्र में स्पेशल जज बने है उन्होंने सच को देखते हुए काफी उचित फैसला सुनाया है।
-आरती सिंगला, प्रधान, सबको रोशनी फाउंडेशन
सुप्रीम कोर्ट का फैसले से हम सभी को बहुत खुशी हुई है। फैसला सुनाए जाने से लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हुआ।
- रतन मान, प्रदेश अध्यक्ष, किसान यूनियन
इस फैसले से सभी में खुशी है। यह फैसला एतिहासिक है और लंबे समय से सभी को इसका इंतजार था।
-रिंदू सिंगला, पीआरओ लायंस यूथ क्लब
युवाओं की राय
काफी उतार चढ़ाव के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एतिहासिक फैसला सुनाया है जिसमें किसी के दोषी ना पाए जाने के कारण सभी 32 लोगों को बरी कर दिया गया है।
-रूपल मिश्रा, छात्र
स्पोशल जज ने कहा कि यह मस्जिद में किसी प्रकार की पहले से प्लैनिंग नहीं थी व न्यायाधीश ने साथ ही कहा कि ये विध्वंस सुनियोजित नहीं था।
-वंश कक्कड़, प्रधान, हेल्पिंग यूथ टीम ब्वॉय
युवा होने के नाते मैं यह कहना चाहूंगी कि हमारे देश के युवाओं को जात-पात में नहीं पड़ना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश उचित है ।
-भावना डावर, प्रधान, हेल्पिंग यूथ टीम गर्ल्स