फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कारोबारी से ठगे 7.35, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत साइबर अपराध पुलिस की ने माल भेजने के नाम पर व्यापारी से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड कर एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल व दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी ने व्यापारी को फैब्रिक कपड़े बेचने के नाम पर ठगा है।
विज्ञापन

आरोपी ने व्यापारी से 7.35 लाख रुपये ठगे हैं। अब पुलिस ने आरोपी की कॉल ट्रेस कर उसे नूहं से गिरफ्तार किया है। उसको तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे ठगी की राशि बरामद करने का प्रयास कर रही है और गिरोह के दूसरे सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।



एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराध थाना पुलिस ने व्यापाारी से ठगी के आरोपी रियाज निवासी लोहिंगा कला गांव नूह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बत्तरा कॉलोनी निवासी इरशाद अली ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि वो हैंडलूम व्यापारी है। 11 सितंबर 2023 को उसके वॉट्सअप नंबर पर कॉटन फैब्रिक कपड़े खरीदने के लिए फोटो आए हुए थे। फोटो भेजने वाले ने भी खुद को अंकित ट्रेडर्स का मालिक बताया। उसको ये कपड़ा पंसद आ गया। उसने उससे बात शुरू कर दी और कपड़ा खरीदने पर सहमति जताई। उनका सौदा तय हो गया। युवक ने अगले दिन अपने खाते में 1.50 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। 13 सितंबर 2023 को उसी नंबर से कॉल आई और बात कर रहे युवक ने माल से भरी गाड़ी सूरत पहुंचने की बात कहकर तीन लाख रुपये और अपने खाते में डलवा लिए। 14 सितंबर को उसके पास दोबारा फिर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वो ट्रक चालक बोल रहा है। ट्रक खराब हो गया है। अंकित ट्रेडर्स के मालिक ने उसको आपसे 85 हजार रुपये लेने के लिए कहा है। उसने 85 हजार रुपये उनके खाते में डलवा दिए। 15 सितंबर को फोन आया तो बताया किया गया कि गाड़ी जयपुर पहुंच गई है। फिर उससे दो लाख रुपये मांगे गए। उसने ये पैसे भी ट्रांसफर कर दिए। उसको अंकित ट्रेडर्स के माल का बिल व ट्रांसपोर्ट की बिल्टी उसके पास वॉट्सअप पर भेज दिए। फिर उसको फोन कर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उसे साथ फ्रॉड कर दिया और उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन

आरोपी रियाज ने पुलिस को बताया कि उसने फर्जी दस्तावेज से डिजीटल अकाउंट खोलकर वारदात को अंजाम दिया है। अब पुलिस वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें