फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र में बनेगी लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य बाल सरंक्षण आयोग पंचकूला की सदस्य सुमन राणा ने मंगलवार को बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बच्चों की पढ़ाई के संदर्भ में बच्चों से बातचीत की और बच्चों को स्नेह पूर्वक आगे बढ़ने के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कामयाब होने के लिए हमें बचपन से ही प्रयास करने की जरूरत है। बच्चों को अध्ययनशील होना चाहिए। उन्होंने केंद्र में लाइब्रेरी बनवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


आयोग सदस्य सुमन राणा ने कहा कि गर्मी के मौसम में आंखों से संबंधित अनेक बीमारी होती है। उन पर ध्यान देने के लिए जरूरत है। इसके लिए बच्चों की आंखों का चेकअप कराना चाहिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए केंद्र में जो खेलों का सामान उपलब्ध हैं उसमें बढ़ोतरी करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता साथ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें