फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आरपीएफ ने महिला आरक्षित डिब्बों में अभियान चला 13 पुरुष यात्रियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आरपीएफ ने मंगलवार को दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू के महिला आरक्षित डिब्बों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ टीम ने महिला आरक्षित डिब्बों में 13 पुरुष यात्रियों को पकड़ा, इनके खिलाफ अधिनियम की धारा 162 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की है। आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि महिला यात्रियों की शिकायत थी कि पैसेंजर ट्रेन के महिला आरक्षित डिब्बों में पुरुष यात्री भी यात्रा करते हैं, ऐसे में महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरपीएफ ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को भोडवाल माजरी से पानीपत रेलवे स्टेशन तक जांच अभियान चलाया। इनमें 13 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया है व उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 162 के अंतर्गत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें