फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्री विश्वकर्मा पांचाल सभा के प्रधान बने रोहतास पांचाल

Sun, 01 Feb 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते समर्थक । स्रोत : सभा
विज्ञापन
पानीपत। श्री विश्वकर्मा पांचाल सभा के नए प्रधान रोहतास पांचाल बने। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुनील पांचाल को 31 मतों से पराजित किया है। सभा के त्रिवार्षिक चुनाव शनिवार को हरिसिंह कॉलोनी में किया गया। चुनाव प्रकिया चुनाव अधिकारी विपिन पांचाल और डाॅ. इंद्रपाल पांचाल की मौजूदगी में शुरू की। उन्होंने बताया कि सभा के नए प्रधान रोहतास पांचाल बने। उप-प्रधान मांगेराम पांचाल ने ऋषिपाल पांचाल को 36 मतों से पराजित किया, उप-प्रधान सुरेश पांचाल ने ममता रानी को 35 मतों से हराकर जीत हासिल की। महासचिव रविंद्र पांचाल ने विनोद बिट्टू को 44 मतों से हराया, सचिव बबलू पांचाल ने जितेंद्र कलसी को 25 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष विजेंद्र पांचाल ने जयपाल पांचाल को 12 मतों से हराकर जीत हासिल की। प्रधान रोहतास पांचाल ने कहा कि वे समाज को साथ लेकर चलेंगे और जो अधूरे कार्य विश्वकर्मा पांचाल के हैं उन्हें भी पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान इशम कुमार पांचाल, चेयरमैन विनोद पांचाल, विश्वकर्मा मंदिर के प्रधान राजकुमार पांचाल माजरी, राजेंद्र पांचाल भंडारी व डाॅ. धर्मपाल पांचाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते समर्थक । स्रोत : सभा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें