राजपुताना बाजार में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर 20 हजार रुपए की नगदी लूट ली। उसके चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचेे। तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। परिजनों ने इसकी सूचना थाना किला पुलिस को दी। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू की, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। राजपूताना बाजार निवासी सचिन ने बताया कि उसका भाई संजय मेहता करीब 10:00 बजे अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी वक्त मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दो बदमाश आए और संजय पर चाकू दान दिया और नगदी मांगी। संजय ने इसका विरोध किया तो उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिया। बदमाश से करीब 20 नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है