पानीपत। रोडवेज महाप्रबंधक के खिलाफ धरने की तैयारी को लेकर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक बस स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें महाप्रबंधक के खिलाफ धरना देने का निर्णय लिया गया।
राज्य सचिव सुलतान मलिक ने बताया कि महाप्रबंधक की कार्यशैली से नाराज कर्मचारी विरोध स्वरूप पूर्व से प्रस्तावित 27 जनवरी को एक दिन का धरना नये बस स्टैंड परिसर पर रखेंगे। बावजूद इसके महाप्रबंधक द्वारा यूनियन को विश्वास में लेते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो यूनियन आगामी आंदोलन का फैसला लेने के लिए मजबूर होगी। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान अनिल कुंडू ने की ओर बैठक का संचालन डिपो सह सचिव सुखबीर देशवाल ने किया। इस मौके पर संदीप मलिक, मुलतान सिंंह, जसवंत जागलान, संदीप बिहौली, संदीप जागलान, जसबीर नैन व सुभाष योगी मौजूद रहे।