फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज जिले में कई नए रूट बनाएगा, पानीपत बहादुरगढ़ रूट पर मिलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। परिवहन विभाग द्वारा जिले के 12 नए रूटों पर 120 परमिट देने के साथ ही लोगों का आना-जाना आसान होगा। अब पानीपत से बहादुरगढ़ और पानीपत से महम नए रूट बनाए जाएंगे। इन रूटों पर पहले कभी सीधी बस नहीं थी। पानीपत से बहादुरगढ़ रूट चालू होने के बाद लोगों का यहां से गुरुग्राम, रोहतक व दिल्ली के साथ लगते गांवों में सीधा जाना होगा। वहीं पानीपत से महम के लिए बस चलने के बाद लोगों को सीधा रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने गत दिनों जिले में 120 नए परमिट जारी किए हैं। इन परमिटों के लिए जल्द ही बसों के संचालन की तैयारी है। परिवहन विभाग के साथ रोडवेज भी बसों को लेकर तैयारी में है। इन 12 रूटों में कई नए रूट यात्रियों की मांग पर बनाए गए हैं। इन रूटों पर बस चलने से पानीपत के अलावा इन रास्तों पर आने वाले कस्बों व गांवों के लोगों को भी सीधी बस मिलेंगी।

बॉक्स
इन रूटों पर यहां से चलेंगी बसें
पानीपत से महम नया रूट बनाया गया है। यह बस पानीपत से महम वाया इसराना, गोहाना, आहुलाना, भंडेरी, कथूरा, चिड़ी, लाखनमाजरा और खेड़ी से होकर महम पहुंचेगी। इस बस में पानीपत से गोहाना के साथ इस रूट पर लगने वाले गांवों लोगों को भी बस मिलेगी। पानीपत से बहादुरगढ़ का नया रूट बनाया गया है। पानीपत से बहादुरगढ़ आने जाने वाले यात्रियों को अब तक गोहाना व रोहतक होकर बहादुरगढ़ जाना पड़ता था। अब पानीपत से बहादुरगढ़ पाया नाहरा और लाडरावन से होकर बस जाएगी। पानीपत से सोनीपत के नाहरा गांव तक पहले कोई बस नहीं थी। यहां यात्रियों को सोनीपत से होकर नाहरा जाना पड़ता था।
विज्ञापन

वर्जन :
रोडवेज के नए रूट निदेशालय से मिले हैं। इन रूटों पर परिवहन विभाग परमिट देगा। वे इसके आधार पर समय सारिणी बनाएंगे। इन रूटों पर बस चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेंगी। कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंध, रोडवेज डिपो पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें