फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मांगे नहीं मानने पर रोडवेज यूनियन विरोध में उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संंबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की डिपो कमेटी की बैठक बुधवार को बस स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई।
विज्ञापन


जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान अनिल कुंडू और संचालन डिपो सचिव सुलतान मलिक ने किया।
सुलतान मलिक ने कहा कि गत वर्ष सितंबर माह में कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा गया था। महाप्रबंध ने इन पर लंबे समय तक कोई नहीं किया गया। उनको याद दिलाने के लिए मांग पत्र सौंपा गया। उसके उपरांत भी महाप्रबंधक ने बातचीत कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना उचित नहीं समझा। यूनियन ने अपील पत्र कार्यालय में दिया। जिसके उपरांत महाप्रबंधक ने बगैर यूनियन से बातचीत किए कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय संगठन के मांग पत्र पर असंवेधानिक तौर से मिनट जारी कर दी गई। जबकि यूनियन बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की समस्या का समाधान कराना चाहती है। महाप्रबंधक की अनदेखी से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जाता है तो यूनियन 27 जनवरी से धरने पर जाने काे मजबूर हेागी। जिसकी जिम्मेदारी महाप्रबंधक की होगी। इस मौके पर सुलतान सिंह, संदीप मलिक, जसबीर नैन, सुखबीर, सोमबीर दहिया, सुशील मास्टर व राजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें