पानीपत। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रोडवेज के चालक व परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों काफी दिनों से ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे। इनकी लोकल रूट पर ड्यूटी थी। जीएम के पास ग्रामीणों की लगातार शिकायत आ रही थी। उन्होंने मामले की जांच कराई तो दोनों की लापरवाही सामने आई। दोनों को जीएम ने सस्पेंड कर दिया।
रोडवेज के जीएम कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि ग्वालड़ा गांव में रात में बसों को खड़ा किया जाता है। कंडक्टर प्रदीप चालक मुकेश की नौल्था, ग्वालड़ा, नारायणा व टिटाना रूट पर ड्यूूटी लगाई गई थी। ये बस ले जाकर ड्यूटी से गैरहाजिर रहतेे थे। बस को ले जाकर कहीं और खड़ी कर देते थे। रात में गांव में जाकर बस खड़ी कर देते थे। मामले की जांच कराई गई दोनों की ड्यूटी में लापरवाही मिली। दोनों को सस्पेंड कर मामले की विभागीय जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।