सनौली। (पानीपत)। कस्बे के गांव नवादा-पार सड़क पर भरे गंदे के कारण मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन मंगवा कर रोडवेज बस को तालाब से बाहर निकलवाया गया और चोटिल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चोटिल हुए यात्रियोें में तोसिफ, सचिन, राहुल, नूरा, सुीेल, अमन, मुस्तकिम, जावेद समेत कई महिलाएं तक शामिल रही। इससे पहले भी एक रोडवेज बस 28 फरवरी को भी संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से तालाब में गिर गई थी। उस समय दर्जनों यात्री घायल हो गए थे।
ग्रामीण जमशेद, मनवर, महबूब, सलीम ने बताया कि गांव सनौली खुर्द से पत्थरगढ की ओर सवारियों को लेकर रोडवेज बस गांव नवादा-पार के पास तालाब किनारे गंदे पानी में गिर गई। जिसका कारण गड्ढ़ों में भरा गंदा पानी बताया जा रहा है। गड्ढों में बस का पहिया जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया। ग्रामीण जावेद, सोनू, नवाब अली, आलम, तसवर आदि ने बताया कि गांव नवादा-पार में सडक किनारे ब ने तालाब की सफाई नहीं होने से ये ओवरफ्लो हो जाता है। इस समस्या के संबंध में ग्रामीण कई बार पंचायत, बीडीपीओ, डीडीपीओ, डीसी पानीपत सहित अनेक अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।