फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर पुलिसकर्मी के बेटे पर सुएं से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध रोड पर गांव सौदापुर के पास शुक्रवार शाम करीब 6 बजे दो युवकों ने एक युवक को बर्फ तोड़ने का सुआ मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को पानीपत के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार रिटायर पुलिसकर्मी सतबीर का बेटा मोनू गांव सुताना के दो युवकों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। कुछ देर बाद पैसों के लेन देन को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया और एक युवक सामने गन्ने का जूस बेच रहे दुकानदार की दुकान से बर्फ तोड़ने का सुआ ले आया और ताबड़तोड़ मोनू पर कई जगह वार कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें