पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की एक बैठक शुक्रवार को पुराने बस अड्डे पर शिव मंदिर में प्रधान बलवान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन उप प्रधान ईश्वर सिंह ने किया। इसमें प्रधान बलवान सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को करनाल में धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में 65, 70, 75 वर्ष की आयु में पांच प्रतिशत की बढोतरी, पुरानी पेंशन लागू करने, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए, उन्हें मेडिकल की कैशलैस सुविधा दी जाए, बुढ़ापा पेंशन बिना शर्त के छह हजार रुपये प्रति माह किया जाए आदि शामिल रहे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर रामभज शर्मा, रामकुमार शर्मा, सीताराम शर्मा, ओमप्रकाश, कलीराम शर्मा आदि मौजूद रहे।