फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनौली:मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे बस्तीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। गांव झांबा में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में पीने के पानी, बिजली आदि की मांग लेकर शुक्रवार को लोग बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। कहा कि योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त प्लॉट तो मिल चुके हैं, लेकिन बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। बिजली-पानी की समस्या पर रोष व्यक्त करते हुए लोगों ने बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द को मांग पत्र दिया। बस्ती के सतपाल, महाबीर, नरेश, रविद्रं, बिमला, नीलम, सावित्री, संतोष, रोशनी, कविता आदि ने बताया कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत करीब 90 लाभार्थियों को मुफ्त के प्लॉट मिले थे। मूलभूत सुविधा जैसे बिजली-पानी आदि की समास्या के चलते बस्ती अभी तक पूरी तरह से आबाद नहीं हो सकी है। अगर बस्ती में मूलभूत सुविधाएं मिल जाएं तो लोगों को योजना के तहत मिले सकेगा। अपने मकान बना सकेंगे। सनौली खंड कार्यालय के पंचायत आफिसर एसईपीओ प्रमोद कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया है। जल्द ही बस्ती में सुविधाएं दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें