फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: होबपास पोर्टल बंद होने से लटके रिहायशी और व्यावसायिक नक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सरकार का होबपास पोर्टल यानी हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पिछले एक माह से बंद है। इससे निगम में क्षेत्र की इमारतों को बनाने की मंजूरी और नक्शे अधर में लटके पड़े हैं। इससे शहरवासी परेशान हैं और निगम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक पोर्टल मुख्यालय की ओर से ही बंद किया गया है। इसके बंद होने के कारण पोर्टल पर आवेदन की गई फाइलों की संख्या तक नहीं देखी जा सकती और न ही किसी भी फाइल से संबंधित प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। इसे लेकर शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय में भी कई बार पत्राचार किए जा चुके हैं। इस पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार का ग्रांउड फ्लोर के साथ तिमंजिला बनाने का विकल्प इस पर अपडेट किया जा रहा है।

निगम को राजस्व का नुकसान, शहरवासियों के लिए परेशानी
पोर्टल के बंद होने की वजह से शहर के लोगों को उनकी इमारतों का निर्माण रोकना पड़ रहा है। वे अपने भवन निर्माण की प्लानिंग के अनुसार काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, नगर निगम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। भवनों के नक्शे पास करवाने की एवज में निगम को राजस्व मिलता है, जो अब मिलना बंद हो चुका है।
विज्ञापन

न फाइलों का पता न होती प्रोसेस: निगम अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर तकनीकी खामी के चलते इसका कोई भी डाटा अपडेट नहीं हो पा रहा है। इस पोर्टल पर न तो पेंडिंग फाइलों को देखा जा सकता है और न ही इनको प्रोसेस कर पास या फेल किया जा सकता है। लोग इस पर आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। जिन्होंने आवेदन पहले किया था उनकी प्रोसेस भी लटकी हुई है। वर्जन: एक माह से बंद साइट: निगम
रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों का नक्शा पास करवाने वाला होबपास पोर्टल पिछले करीब एक माह से बंद है। इसे मुख्यालय की तरफ से अपडेट किया जा रहा है। जैसे ही पोर्टल चालू होगा वैसे ही काम की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

योगेश तोमर, एटीपी, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें