गांव नरायणा निवासी एक व्यक्ति ने उसके खाते से धोखाधड़ी कर 79 हजार रुपये निकालने का आरोप अपने दोस्त के साथी पर लगाया है। पुलिस से पीड़ित ने कार्रवाई करते हुए रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। शिकायत में कृष्ण लाल ने बताया कि शाम को करीब छह बजे उसे एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया कि उसके दोस्त नरेंद्र ने नंबर दिया है और उसके खाते में पैसे डालने हैं, लेकिन उसके मना कर दिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने फिर से फोन कर उसके दोस्त नरेंद्र को कांफ्रेंस कॉल पर लिया। नरेंद्र ने बताया कि सोशल मीडिया से उसके पास एक क्यूआर कोड आएगा उससे लिंक करना। कुछ देर बाद आए मैसेज को लिंक करते ही उसके खाते से 79 हजार रुपये कट गए। जिसके बाद उसने नरेंद्र व सुधीर को फोन किया तो उसने गलती से कटने की बात करते हुए सुबह डालने की बात कही। लेकिन वो पैसे देने से मना कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।