पानीपत। सब्जी मंडी स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के भवन में रविवार को एक समिति की एक बैठक की गई। जिसमें गुरु गोबिंद सिंह के परिवार की शहादत को याद किया गया। बैठक की शुरुआत में गीता के पहले अध्याय का पाठ किया गया। यहां समिति से जुड़े नए सदस्यों को सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सेठी ने की। मुख्यातिथि जीओ गीता समिति के संयोजक रविंद्र सैनी रहे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपना स्वभाव नहीं छोड़ सकता। हमें अपना स्वभाव सरल रखना चाहिए। महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। बैठक में समिति के नए सदस्य सुंदर सिंह दुआ को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महामंत्री ओम ढींगड़ा, उपेंद्र दुआ, बलजीत राय, तिलक राज छाबड़ा, हरीश खुराना, ओपी चुघ, पुरुषोत्तम शर्मा, ईश्वर शर्मा, श्रीराम कत्याल व एनके आहूजा उपस्थित रहे।