फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न, आज या कल आ सकती है मेधा सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पंजीकरण की तिथि 25 जुलाई से बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी थी। इसके साथ ही दाखिले के शेड्यूल में भी बदलाव किया है। पहली मेधा सूची एक या दो अगस्त को जारी होने की संभावना है। फिलहाल निदेशालय ने पहली मेधा सूची जारी करने की कोई तिथि घोषित नहीं की है। दूसरे चरण में फिजिकल काउंसलिंग पांच अगस्त को की जाएगी। इसलिए पहले चरण में मेधा सूची जारी होने से फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पांच अगस्त से पहले पूरी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्स के लिए चली पंजीकरण प्रक्रिया में निर्धारित अवधि तक 31811 विद्यार्थी पंजीकरण कचा चुके हैं। पंजीकरण तिथि बढ़ाने के बाद मंगलवार को 1421 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि सोमवार को 1125 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं 27369 आवेदन पूर्ण कर लिए गए, जबकि 25180 आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं। विद्यार्थियों को अब मेधा सूची जारी होने का इंतजार है। जिले के 10 पीजी महाविद्यालयों में 2240 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।

पीजी कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल-
पंजीकरण की अंतिम तिथि - 30 जुलाई।
पहले चरण में पहली मेधा सूची जारी संभावित - एक या दो अगस्त।
पहले चरण में फीस जमा - 04 अगस्त तक।
मेधा सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों की ओपन काउंसलिंग - 05 अगस्त।
पंजीकरण के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा - 06 अगस्त।
100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 7 से 13 अगस्त।
100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 14 से 23 अगस्त।
-
वर्जन-

पीजी कक्षाओं के दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब एक या दो अगस्त को पहली मेधा सूची जारी की जाएगी। मेधा सूची में शामिल युवा चार अगस्त तक फीस जमा करा दाखिला ले सकेंगे। कॉलेज में चार पाठ्यक्रमों अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास और एमकॉम में 230 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
विज्ञापन

- दलजीत सिंह, प्राचार्य, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।

वर्जन-
कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। पीजी कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया मेधा सूची के जारी होते ही की जाएगी। कॉलेज में नए सत्र में इतिहास और योगा के नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इससे पहले फिजिक्स और गणित विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई चल रही है।
विज्ञापन

- डॉ. अनुपम अरोड़ा, आईबी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें