पानीपत। एचएसजीपीसी (हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति) की मतदाता सूची के लिए तीन जनवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। गुरुद्वारों में इसको लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव के लिए मतदाता सूची का मसौदा 18 दिसंबर को प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के प्रारूप की एक प्रति आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसकी एक प्रति संबंधित गुरुद्वारों में भी उपलब्ध है। अपेक्षित योग्यता पूरी करने या अब तक अपना नाम समिति की मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाया है तो वह तीन जनवरी तक अपना नाम दर्ज करा सकता है। नाम पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार, पटवारी के कार्यालय में उपलब्ध हैं। इसके साथ डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटजीयूआरडीडब्ल्यूएआरएईएलईसीटीआईओएनएसएचआरवाईडॉटआईएन से भी डाउनलोड किया जा सकता है।