फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पर 100 से अधिक वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप

Fri, 16 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ऑटो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पानीपत। यातायात पुलिस द्वारा वीरवार को भी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया गया। जीटी रोड पर 100 से अधिक भारी व हल्के वाहनों पर रिफ्लेक्टर टोप लगाई गई। साथ ही ऑटो चालकों को सुरक्षित यातायात का पाठ पढ़ाया गया। यातायात पुलिस प्रभारी अनिल ने बताया कि जीटी रोड टोल प्लाजा के नजदीक ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ट्रक, पिकअप और अन्य वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सभी को सावधानी से वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बचने, आगे चल रहे वाहन से दूरी बनाए रखने और लाइट व रिफ्लेक्टर का सही इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई।

ऑटो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। पुलिस- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें