फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भूमि विवाद में रिफाइनरी ठेकेदार को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सुताना गांव में रिफाइनरी के ठेकेदार पर जमीनी रंजिश में फायरिंग की गई। एक युवक ठेकेदार के पैर में लगी। ठेकेदार ने घर में घुसकर जान बचाई। तीन आरोपी ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए । परिजनों ने घायल ठेकेदार को असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया , जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर होने के कारण अभी मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सुताना गांव निवासी विजेंद्र ने बताया कि वह रिफाइनरी में ठेकेदार है। उसका आरोपी विक्रम के साथ पुराना जमीनी विवाद है। विक्रम उससे रंजिश रखता है। बुधवार दोपहर को विक्रम ने उसे कॉल कर गोली गलौज की उसे जान से मारने की धमकी दी। वह दोपहर तीन बजे अपने घर पर था। इसी वक्त उसके मकान के गेट पर उसको किसी ने आवाज लगाई। वह आवाज सुनकर गेट खोलकर घर से बाहर आया तो बाहर गांव वैसर निवासी विक्रम, दयानंद व एक अन्य व्यक्ति खड़े थे। उन्होंने उसके बाहर आते ही अचानक उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह अपना बचाव कर भागने लगा तो एक गोली उसके पैर में लगी और वह गिर गया। वह किसी तरह से रेंगकर घर के अंदर आया। आरोपी गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। उस पर आरोपियों ने चार गोलियां चलाई।


वर्जन-

पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में न तो कोई सूचना मिली है न शिकायत दी गई है। वह अपने स्तर पर मामले की जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें