जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करती महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा। उनके साथ राज्यस
पानीपत। महिला और बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने जनसंवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर अहर सीएचसी के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) को सस्पेंड करने की अनुशंसा की। इनके अलावा सीएमओ समेत पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
मंत्री जनसंवाद में अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराज हुई और शिकायतों को लेकर भी मंत्री गंभीर नजर आई। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। महिला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने मंगलवार को पानीपत के सींक गांव में जनसंवाद कार्यक्रम शुरू किया। इसके साथ लगता पाथरी गांव में उनका मायका है।
उन्होंने शिकायत सींक गांव में जनसंवाद शुरू किया तो स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विषय आया। उन्होंने संबंधित अधिकारी से विषय की जानकारी लेना चाहा, लेकिन अहर सीएचसी के प्रभारी एसएमओ डॉ. अभय वत्स जनसंवाद में नहीं मिले। उन्होंने एसएमओ डॉ. अभय वत्स को सस्पेंड करने की अनुशंसा की। इनके अलावा अन्य कई विभागों के अधिकारी जनसंवाद में नहीं मिले। सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए है। मंत्री ने इसके बाद कुराना, अदियाना, नारा और नोहरा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम किए।