फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धागा कारोबारी की हत्या का सीन कराया री-क्रिएट, अस्थियां बरामद नहीं कर पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप थाने की पुलिस ने झारखंड के धागा कारोबारी फकरे आलम की हत्या में मकान मालिक सहित सभी चारों आरोपियों को लेकर हरिद्वार गई है। पुलिस ने मंगलवार को फकरे आलम के परशुराम कॉलोनी स्थित किराये के कमरे में हत्या का और बुधवार को हरिद्वार के जंगलों में शव को जलाने का सीन री-क्रिएट कराया। आरोपियों ने फकरे आलम के शव को जंगल में जलाकर अस्थियों को गंगा में बहा दिया था। इसलिए पुलिस अस्थियां बरामद नहीं कर पाई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी व कार बरामद की है। पुलिस बृहस्पतिवार को सुबह आरोपियों को हरिद्वार से वापस पानीपत लेकर लौटेगी। इस मामले का मुख्य आरोपी कबीर अंसारी छह दिन के और बाकी तीनों आरोपी तीन दिन के रिमांड पर हैं।
विज्ञापन

चार जून को पांच लाख रुपये के लेनदेन में मकान मालिक राजकुमार उर्फ धोला, कबीर अंसारी, अंकित व अर्जुन ने धागा कारोबारी फकरे आलम की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी थी। इस पूरे हत्याकांड का साजिशकर्ता उसका दोस्त कबीर अंसारी है। कबीर और राजकुमार को फकरे आलम से पांच लाख रुपये लेने थे। इस बात पर इनका विवाद चल रहा था। चार जून की रात फकरे की हत्या कर शव को उसकी ही कार में लेकर हरिद्वार के जंगल में गए और वहां शव को जलाकर अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर दी।
चाराें आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। रिमांड के दौरान उनके किराये के कमरे व हरिद्वार में सीन री क्रिएट कराया गया। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जलाकर अस्थियां भी गंगा में प्रवाहित कर दी थी। इनमें कार व रस्सी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फुलकुमार, एसएचओ तहसील कैंप थाना पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें