फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग के अंतर्गत एक कॉलोनी में आठ साल के एक बच्चे के साथ कुकर्म कर दिया गया। आरोपी युवक ने झोपड़ी में बच्चे को अकेला देख घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज लिया है। एक काॅलोनी की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा आठ साल का है। वह एक फैक्टरी में काम करती है और झुग्गी झाेपड़ी में रहती है। वह शनिवार दोपहर को काम कर झोपड़ी में आई तो उसका बेटा रो रहा था। उसने बताया कि पड़ोसी अहमद ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ कुकर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी। पुलिस ने बच्चे का जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें