संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। राजकीय महाविद्यालय इसराना में शहीदी दिवस पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया। स्वयंसेवकों ने गांव शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा इसराना की पुरानी मंडी में शहीदों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया।
शिविर का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवीन कुमार ने किया। शिविर में करीब 70 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों विशेषकर युवाओं में देशभक्ति भावना को जागरूक करना व राष्ट्र में भाईचारा बनाए रखना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुमार ने एनएसएस इकाई के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों अंजली बी. कॉम तृतीय वर्ष, व दीपक बीए तृतीय वर्ष को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
स्वयंसेवक शबनम, मुस्कान, कोमल, नेहा देवी, अनामिका, अमर, अंकुश, सुरजविंद, अमरनाथ व साहिल को शिविर के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण में दस पौधे लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. संदीप कंधवाल ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राजेंद्र, जयवीर, प्रिंस, सुभाष आदि मौजूद रहे।