मडलौडा। मतलौडा बाजार में सड़क निर्माण की परेशानी अब खत्म होती। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने रविवार को नारियल तोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।
उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण का वर्क ऑर्डर गौरव कंपनी को मिला है। सड़क के निर्माण में लगभग दो से ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। जहां पर सीमेंट के ब्लॉक हैं, वहां पर ब्लॉक व जहां पर काली सड़क है, वहां पर काली बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे लोगों की वास्तविक समस्या से अवगत हैं। सड़क के निर्माण न होने से दुकानदारों और बाजार में आने वाले आगंतुकों को काफी परेशानी बनी हुई थी। इस समस्या से अब शीघ्र ही निजात मिल जाएगी। सड़क को लेकर बाजार के दुकानदार व आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जो अब जल्दी ही समाप्त हो जाएगा। कृष्ण लाल पवार ने कहा कि भविष्य में भी इसराना हलके को लेकर विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर जसमेर देसवाल ठेकेदार व अनिल पंवार उपस्थित रहे।