फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एशियन चैंपियनशिप के बॉक्सिंग में दम दिखाएंगे राजनगर के शुभम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजनगर निवासी 15 वर्षीय शुभम का जूनियर एशियन चैंपियनशिप में बॉक्सिंग खेल में चयन हुआ है। शुभम दुबई में होने वाली एशियन चैंपियनशिप भारत का नेतृत्व करते हुए अपना दमखम दिखांएगे। शुभम ने पहली बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर एशियन चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई है। आठ से 11 अगस्त तक रोहतक के एकेडमी में हो रहे चयन ट्रायल में शुभम ने स्वर्ण पदक जीता है। जिसके बाद उसका एशियन चैंपियनशिप में चयन हुआ है। अब शुभम 13 अगस्त से अपनी अगली तैयारी इंडिया कैंप पटियाला में करेंगे। शुभम 46 से 48 किलोग्राम भार में बॉक्सिंग खेलते हैं। शुभम के चयन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। शुभम ने बताया कि उनकी कामयाबी के पीछे उनके परिवार व कोच का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें