पानीपत। ऑटो कार डीलर्स एसोसिएशन पानीपत का मिलन समारोह असंध रोड स्थित करधा गार्डन में किया गया। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए चेयरमैन राजकुमार दत्ता व वाइस चेयरमैन हरीश हसीजा को बनाया गया। इसके साथ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
मिलन समारोह में सभी सदस्यों के साथ आम चर्चा की और एसोसिएशन के कार्यों के बारे में अवगत कराया। सबसे पहले नवनियुक्त चेयरमैन राजकुमार दत्ता और वाइस चेयरमैन हरीश हसीजा का स्वागत किया। इसके साथ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिला प्रधान प्रदीप रावल, उपप्रधान सुरेश नांदल, महासचिव महेश फौजी, सह सचिव अनिल टुटेजा व खजांची अनिल कोचर काे बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
चेयरमैन राजकुमार दत्ता ने कहा कि एसोसिएशन का गठन समाजहित में कार्य करने के उद्देश्य से किया गया है। इसमें समाज के जरूरतमंदों की मदद करने के साथ रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक कार्य किए जाएंगे।