फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खोजकीपुर के संजू का हत्यारोपी राजेश गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करके भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। थाना बापौली क्षेत्र के गांव खोजकीपुर कलां में वीरवार शाम को आपसी कहासुनी की रंजिश में राजीव उर्फ संजू की हत्या करने वाले आरोपी राजेश उर्फ लूरी को बापौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, बापौली थाना पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में मृतक राजीव उर्फ संजू का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता सोमपाल निवासी गांव खोजकीपुर कलां की शिकायत पर वीरवार रात को हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद आरोपी राजेश उर्फ लूरी को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी एक आपराधिक किस्म का युवक है। उस पर पहले भी मारपीट व लूटपाट आदि के थाना बापौली में सात मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि मृतक राजीव उर्फ संजू और आरोपी राजेश उर्फ लूरी के बीच कुछ दिनों पहले कहासुनी हुई थी और उसी की रंजिश में उसने संजू की पेट व गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी ।
बापौली थाना पुलिस को दी गई शिकायत में सोमपाल ने बताया कि उसके 28 वर्षीय लड़के राजीव उर्फ संजू की वीरवार शाम को गांव में आरोपी राजेश लूरी ने पेट व गर्दन पर चाकू से कई वार किए थे। जिससे गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी वहीं पर मौत हो गई। इस बारे में बापौली पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन व एएसआई प्रवेश ने बताया कि मृतक संजू का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या आरोपी राजेश लूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें