फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बरसात ने दिलाई उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गर्मी से राहत मिल रही है। रविवार दोपहर एक बजे लगभग पौना घंटा तेज बरसात के बाद शाम पांच बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। बूंदाबांदी देर शाम तक जारी रही। इससे उमस से राहत मिली। तापमान में भी तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हवा की रफ्तार भी 24 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार तक लगातार बारिश के आसार हैं। वीरवार से रविवार तक बारिश के साथ साथ धूप रहने के आसार बने हैं। आगामी दिनों में बरसात की प्रचंड संभावना से किसान खुश हैं। बरसात से धान में पानी की कमी दूर होगी। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली।
रविवार को जिले में मतलौडा को छोड़कर सभी खंडों में बारिश हुई है। सबसे अधिक पानीपत में 20 एमएम, समालखा में आठ एमएम, इसराना में पांच व बापौली में आठ एमएम बारिश हुई है। पानीपत में लगभग पौना घंटा हुई तेज बरसात से ही कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। संजय चौक, रेलवे रोड के पास, सब्जी मंडी के पास, एसडी कॉलेज रोड व बरसत रोड पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। यहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को पूरा दिन बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार व बुधवार को भी बारिश के प्रचंड आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा। वीरवार से रविवार तक मौसम स्थिर रहेगा। तीनों दिन बूंदाबांदी के साथ धूप खिली होने की संभावना है। तीनों दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यनूतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें