फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फर्राटा दौड़ में वर्षा और निखिल रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। राजकीय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छाजपूर कलां में बुधवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्र‎तियोगिता का समापन हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। इसके तहत हुई फर्राटा दौड़ में वर्षा और निखिल प्रथम रहे। समापन समारोह में मुख्यातिथि जिला पार्षद नारायण दत्त शर्मा, बीआरसी बिजेंद्र नरवाल, सरपंच राजेंद्र रावल, प्रिं‎सिपल हेमलता ने फाइनल मैच में कबड्डी खिलाडि़यों से परिचय पर खेल को शुभारंभ किया।
विज्ञापन

लड़कों की कबड्डी में हिमगिरी हाउस की टीम प्र‎थम और सागर हाउस की टीम द्वितीय रही। लड़कियों की 100 मीटर दौड में वर्षा प्र‎थम, ईशा द्वितीय और जितिका तृतीय रही। 200 मीटर दौड में मनी प्र‎थम, रितिका द्वितीय और खुशी तृतीय रही। लड़कों की 100 मीटर दौड में निखिल प्र‎थम, अभी द्वितीय और प्रिंंस तृतीय रहा। 200 मीटर दौड़ में गौरव प्र‎थम, सोयब द्वितीय और आदित्य तृतीय रहा। लड़कियों की ऑल ओवर मैच लांग जंप हिमगिरी हाउस की टीम प्र‎थम और श्रष्टि हाउस द्वितीय रहा। निशांत नव ज्योति मॉडल स्कूल जलालपुर तृतीय रहा। लड़कों में लांग जंप में वशुंधरा हाउस प्र‎थम और हिमगिरी हाउस द्वितीय रहा । लड़कियों की डिसकस थ्रो में काजल प्र‎थम, प्राची द्वितीय और हिमांशी तृतीय रही। लड़कियों की पांच सौ मीटर दौड में माही प्र‎थम और तानिया द्वितीय रही। विजेताओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नीरज भाटिया, मोनिका, गजल चौपडा, दीपिका, विद्यावती, मनीषा, सोनिया, पिंकी, सरिता, प्र‎वीन मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें