भंडारे में लोगों को प्रसाद देते दुकानदार व अन्य। संवाद
- फोटो : Samvad
समालखा। रेलवे रोड स्थित लोहिया बिल्डिंग के पास शुक्रवार को दुकानदारों व समाजसेवी ने मिलकर कढ़ी-चावल का भंडारा लगाया। साथ ही जीटी रोड पर भी शिव शक्ति मार्केट वाले दुकानदारों ने सुबह हवन में सभी के सुख-शांति की आहुति डालकर भंडारे का आयोजन किया। इसके अलावा गर्मी से राहत के लिए आमजन के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समाजसेवी एडवोकेट रितेश गर्ग, संजय घावरी, बलवान डांगी, पूर्व पार्षद अनिल बंसल, नितिन मित्तल, सुरेंद्र मोखी, अंकुश गोगी, केशव मित्तल, दीपक धीमान, ईशान गर्ग व मास्टर बलराज मौजूद रहे।