फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम फ्लाइंग की मिठाई दुकानों पर रेड, दो जगह चलती मिली भट्ठी, पीसीबी ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

समालखा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल और खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ बुधवार को मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर तीन दुकानों को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को दो मिठाई की दुकानों पर लकड़ी के ईंधन पर भट्ठी चलती पाई गई। दोनों दुकानदारों को एसडीओ अजय अहलावत ने एनजीटी के आदेशों की उल्लंघन पर नोटिस दिया। निरीक्षण के दौरान पेठे और मावा बर्फी के चार सैंपल भी लिए।
टीम ने बुधवार को सबसे पहले चुलकाना फाटक पर देवा पेठा भंडार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदार मुकेश वासी चुलकाना मौके पर मौजूद मिला। मौके से टीम को तैयार 800 किलोग्राम प्लेन पेठा मिला। जिसका सैंपल लिया है। इसके अतिरिक्त मौके पर लकड़ी के ईंधन पर भट्ठी चलती पाई गई। टीम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों को सूचित किया। एसडीओ अजय अहलावत ने एनजीटी के आदेशों की उल्लंघन पर नोटिस दिया। इसके बाद नरुतम पेठा भंडार का निरीक्षण किया। यहां मौके पर दो हजार किलोग्राम अंगूरी पेठा और 800 किलोग्राम प्लेन पेठा तैयार मिला। टीम ने दोनों के सैंपल लिए। यहां भी लकड़ी की भट्ठी चलती पाई तो एसडीओ ने नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम फिर पुरानी गुड़मंडी में राधे-राधे गाजरपाक वाला का निरीक्षण किया। यहां से टीम को मौका पर तैयार 300 किलोग्राम मावा बर्फी मिली। जिसका सैंपल लिया गया। टीम ने सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। जिनके परिणाम आने पर आगामी कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें