फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की रेड 62 घंटे बाद खत्म: MLA छौक्कर की फर्मों के दस्तावेज, लैपटॉप और 4 गाड़ियां कीं जब्त, बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 29 Jul 2023 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, समालखा, पानीपत (हरियाणा)

सार

कांग्रेस विधायक के घर ईडी की रेड 62 घंटे बाद खत्म हुई है। भाई से भी पूछताछ की है। विस्तृत जांच के लिए ईडी ने गुरुग्राम फेस वन स्थित उनके आवास से फर्मों के कई अहम दस्तावेज और चार गाड़ियों को जब्त किया है।  
विज्ञापन
विधायक धर्म सिंह छौक्कर का पेट्रोल पंप दूसरी ओर आवास के बाहर खड़े हुए CRPF कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर ईडी की छापेमारी 62 घंटे पड़ताल के बाद समाप्त हो गई है। इस दौरान ईडी ने धर्म सिंह छौक्कर के भाई रणबीर से पूछताछ की। साथ ही कमरे में मिले दस्तावेज और लैपटॉप को भी खंगाला।

विज्ञापन


विस्तृत जांच के लिए ईडी ने गुरुग्राम फेस वन स्थित उनके आवास से फर्मों के कई अहम दस्तावेज और चार गाड़ियों को जब्त किया है। इन गाड़ियों में दो फॉर्च्यूनर कार, एक मर्सिडीज, जी वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक शामिल है। इसके अलावा गुरुग्राम से कंपनी के कागजात व लैपटॉप भी कब्जे में लिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, वीरवार रात करीब 11 बजे तक चली जांच के बाद भी ईडी को यहां से विधायक धर्म सिंह छौक्कर की फर्मों के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई। दूसरी ओर विधायक के समर्थकों का आरोप है कि सरकार बदले की राजनीति कर रही है। उनके नेता को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


माहिरा होम्स अफोर्डेबल फ्लैट्स कंपनी पर भी सवाल
विधायक धर्म सिंह छौक्कर की गुरुग्राम स्थित माहिरा होम्स अफोर्डेबल फ्लैट्स कंपनी पर सवाल उठते आए हैं। कुछ दिन पहले उनकी कंपनी के रास्ते को लेकर भी विवाद पैदा हो गया था। अब उन पर आरोप लग रहे हैं। विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे विकास छौक्कर ने लोगों से करोड़ों रुपये लेकर उन्हें समय पर फ्लैट नहीं दिए हैं। लोग काफी समय से कंपनी के खिलाफ रोष प्रर्दशन भी कर रहे हैं। उन पर लोगों के करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति के भी आरोप लग रहे हैं। इससे पहले उन पर मनी लॉर्डिंग के भी आरोप हैं।

2021 में भी हो चुकी है छापेमारी
17 मार्च 2021 को भी आयकर विभाग व ईडी ने विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कोठी, उनके गांव टिटाना स्थित फार्म हाउस, पेट्रोल पंप व गुरुग्राम डीएलएफ फेज-वन और सेक्टर-43 स्थित कार्यालय में छापामारी की थी। उनके दिल्ली व चंडीगढ़ स्थित आवासों व कार्यालयों पर भी छापे मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें