फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षा विभाग की गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग की गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची पर सवाल उठने लगे हैं। सेक्टर-12 के एक स्कूल संचालक ने इसको गलत ठहराया है। वे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनका स्कूल कई साल से मान्यता प्राप्त है। विभाग इसको आज भी गैर मान्यता प्राप्त दिखा रहा है। विदित है कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने जिले में 183 स्कूलों को गैर मान्यता प्राप्त बताया था। विभाग ने गत दिनों इसकी सूची जारी की थी। सेक्टर-12 के एक स्कूल संचालक ने आगे आकर सूची पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल को 17 साल पहले 2008 में मान्यता मिल गई थी। शिक्षा विभाग ने इसको पडेट नहीं किया और गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची में उनके स्कूल का भी नाम जोड़ दिया है। विभाग ने इसके बाद उनको अपडेट सूची दी। जिनमें उनके स्कूल के नाम के आगे 2008 से मान्यता प्राप्त लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें