पानीपत। सेक्टर 18 में दो युवकों ने रिफाइनरी के कर्मचारी से पर्स व मोबाइल छीन लिया। पर्स में उसके जरूरी दस्तावेज थे। कर्मचारी ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। बिहार के वैशाली जिले के गांव शाहपुर टोपी निवासी शहनबाज ने बताया कि रिफाइनरी में एक कंपनी में काम करता है। वह सेक्टर 18 में किराए पर रहता है। वह शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे कमरे से टोल प्लाजा के पास स्थित ढाबे पर खाना खाने गया था। जब वह वहां से अपने कमरे पर लौट रहा था तो दो युवकों ने उसको पकड़ लिया। उससे मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में कुछ पैसे, क्रेडिट व डेबिट कार्ड थे।