फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में घायल पंजाब के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने 25 अगस्त को सड़क हादसे में घायल हुए पंजाब के युवक की मौत हो गई। उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर रोड पर खड़े एक ट्रक से हो गई थी। मृतक युवक के दोस्त की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के उधमपुर निवासी भद्राक्ष ने बताया कि वह अपने दोस्त गांव अरुण, जिला रूपनगर पंजाब निवासी अनमोल (25) के साथ गुरुग्राम की ऑटोलीव कंपनी में काम करता था। वे दोनों 25 अगस्त को मोटरसाइकिल पर गुरुग्राम से पंजाब के लिए निकले थे। अनमोल मोटरसाइकिल चला रहा था। पानीपत में पुलिस लाइन के सामने जीटी रोड पर एक ट्रक खड़ा था। ट्रक के इंडीकेटर भी नहीं जल रहे थे। अनमोल को ट्रक दिखाई नहीं दिया और उनकी मोटरसाइकिल ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में अनमोल को काफी चोटें आई। वह राहगीरों की मदद से अनमोल को सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में लेकर गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें