फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीआरपीसी ने 280 मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
कार्यक्रम में मेधावी विद्या​र्थियों को सम्मानित करते कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया व अन्य। रिफाइ - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। पीआरसीसी (पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स) में आयोजित कार्यक्रम में पीआरपीसी मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 14 गांव के 280 मेधावियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आसपास के गांवों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने, उन्हें प्रोत्साहित करने व उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदान किया गया। पीआरसीसी के कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया ने पीआरपीसी के मुख्य महाप्रबंधक ओम प्रकाश, महाप्रबंधक संजय कुमार व ग्राम सरपंचों की उपस्थिति में सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सरपंचों का पारंपरिक तरीके से स्वागत भी किया गया। वरिष्ठ प्रबंधक विवेक शर्मा ने पीआरपीसी मेधावी छात्रवृत्ति योजना की रूपरेखा व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें