दिव्यांगों को मोटर चालित तिपहिया साइकिलें वितरित करते पीआरपीसी के पदाधिकारी।
मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के माध्यम से बुधवार को 96 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मोटर चालित तिपहिया साइकिलें वितरित की। यह कार्यक्रम मिनी स्मार्ट सिटी स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित हुआ। कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में साइकिलें प्रदान कीं। इस परियोजना के लिए पीआरपीसी ने लगभग 64.39 लाख रुपये की राशि प्रदान की। लाभार्थियों के चयन के लिए एलिम्को की ओर से पूर्व में परीक्षण शिविर आयोजित किए गए थे। डहरिया ने कहा कि यह पहल इंडियन ऑयल के मूल मंत्र राष्ट्र-प्रथम, संरक्षण एवं विश्वास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनकर आजीविका अर्जित कर सकेंगे और समावेशी विकास में योगदान देंगे।