आईबी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को जानकारी देते मुख्य वक्ता शुभम। संस्थान
पानीपत। जीटी रोड स्थित आईबी कॉलेज में वीरवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग ने बाजार, कॅरिअर और वित्तीय स्वतंत्रता विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें करीब 96 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता शुभम ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) प्रमाणन की जानकारी देते हुए बताया कि इससे इक्विटी रिसर्च, ट्रेडिंग, पोर्टफोलियो प्रबंधन और वित्तीय सलाहकार जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने में मदद मिल सकती है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को निवेश, वित्तीय साक्षरता और आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराया गया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान के साथ वित्तीय समझ और व्यावहारिक कौशल भी जरूरी हैं।
12