फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले में छह स्थानों पर होंगे योग दिवस पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला में छह स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्य आयोजन शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। यहां पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि होंगे। इसके अलावा समालखा, सनौली ,बापौली, इसराना व मतलौडा कार्यक्रम प्रमुखता के साथ किए जाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को दोपहर बाद शिवाजी स्टेडियम में योग दिवस की तैयारियों का निरीक्षण किया व अधिकारियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिवाजी स्टेडियम में पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि होंगे। मतलौडा में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, समालखा में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, सनौली में जिला परिषद सीईओ गौरव कुमार व नई अनाज मंडी इसराना में एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार मुख्यातिथि होंगे। योग दिवस की सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर एसपी अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा व आयुष विभाग से डॉ. संजय उपस्थित रहे।

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को दिन में जिला सचिवालय के प्रथम तल पर अधिकारियों के साथ 10वें अंतर्राष्टïरीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग चार हजार विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, पुलिस कर्मी, पतंजलि संस्थान, खेल विभाग व आंगनबाडी वर्कर शामिल होंगी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि योग साधकों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के लिए दो एलईडी की व्यवस्था की गई है। पर्यावरण संरक्षण के तहत वन विभाग द्वारा अनेक स्थानों पर तुलसी व अन्य कई किस्मों के पौधों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें