पानीपत (वि)। प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण एवं धरती को बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कर्ई गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, संभाषण, कविता गायन आदि प्रमुख रही। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ इन गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी कला एवं विचारों को एक नया रूप दिया। विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन के लिए इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु गुप्ता, उप प्रधानाचार्या ममता सचदेवा, प्रशासक अशोक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या ने बताया कि इस वर्ष का विषय रिन्यूबल एनर्जी की ओर ग्लोबल बदलाव लाने और क्लाइमेट चेंज से मुकाबला करने के लिए सामूहिक प्रयासों की
आवश्यकता पर जोर देता है। विद्यालय के वाइस चेयरमैन कार्तिक शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।