छावनी स्थित ब्वॉय होस्टल के बाहर पसरी गंदगी के बीच से गुजरते लोग। संवाद
अंबाला। छावनी स्थित ब्वॉय होस्टल के बाहर पिछले कुछ दिनों से गंदगी पसरी हुई है इस गंदगी में बेसहारा पशु मुंह मार रहे है। यह रोड सबसे ज्यादा व्यस्त रोड है। इस रोड पर खिलाड़ी और छात्र गुजरते हैं। छावनी के राजकीय पीजी काॅलेज में जाने वाले छात्र और कॉलेज से छुट्टी कर बस स्टैंड में जाने वाले छात्र इस रोड का इस्तेमाल करते हैं। कई बार छात्राएं और महिलाएं होस्टल के बाहर सड़क पर पसरी गंदगी से उठने वाली बदबू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा रखकर निकलती है। नगर परिषद से सफाई कर्मचारी कभी-कभी इस रोड से गंदगी को उठाते है, जबकि यहां पर हमेशा गंदगी पसरी रहती है। सुबह और शाम के समय कुश्ती का अभ्यास करने के लिए खिलाड़ी इस होस्टल में बने हॉल में आते हैं और प्रैक्टिस करते हैं।
- प्रस्तुति : हरकेश, संभालखा, अंबाला।
छावनी स्थित ब्वॉय होस्टल के बाहर पसरी गंदगी के बीच से गुजरते लोग। संवाद