फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू मरीजों की बढ़ी परेशानी, रिपोर्ट के इंतजार में इलाज हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सरकारी छुट्टियों व चुनाव में हेल्थ इंस्पेक्टर व लैब टेक्निशियन की ड्यूटी के कारण डेंगू के मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। मंगलवार से ही जिले में डेंगू की जांच बंद है। पांच दिन से बुखार के मरीजों को उनकी रिपोर्ट नहीं मिली है। लगभग 300 मरीजों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

रविवार को जिला नागरिक अस्पताल समेत नौ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू के 180 सैंपल की जांच होगी। निजी अस्पतालों से जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए सैंपल आएंगे। इसलिए सोमवार को डेंगू के रोगियों की संख्या अधिक बढ़ सकती है। फिलहाल जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 50 और मलेरिया के तीन व चिकनगुनिया के रोगियों की संख्या एक है। चुनाव के कारण एंटी लार्वा एक्टिविटी भी बंद हो गई थी। अब सोमवार को नगर निगम टीमें सभी 26 वार्डों में खाली प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डालने उतरेंगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दोनों ड्रेन पर फॉगिंग करेगा। लोगों की स्लाइड बनाई जाएंगी। जिला पंचायती राज विभाग ग्राम पंचायतों की मदद से गांवों में फॉगिंग करेगा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में डेंगू कंट्रोल में है


प्रशासन के पास डेंगू के डंक पर प्रहार के लिए 95 फॉगिंग मशीनें हैं, इनमें से 40 मशीनें खराब हैं। नगर निगम की 20 में से 11 व जिला पंचायती राज विभाग की 75 में से 34 फॉगिंग मशीनें खराब हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं। इनमें वार्ड में 60 बेड आरक्षित किए हैं। सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फॉगिंग के लिए पांच पांच किलो दवा भी भिजवाई गई है।
विज्ञापन


वर्जन-उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि आज डेंगू के जांच होगी । चुनाव ड्यूटी के कारण यह काम प्रभावित हुआ है। आज से एंटी लार्वा एक्टिविटी भी तेज की जाएगी। ड्रेन के दोनों ओर फॉगिंग की जाएगी। जहां डेंगू के मरीज मिलेंगे वहां पर स्लाइड भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें