संवाद न्यूज एजेंसी सनौली। संजय पार्क बापौली में विशाल इनामी दंगल रविवार को कराया जाएगा। जिसमें दो लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे।
यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष समाजसेवी रतन सिंह रावल ने बताया जन्माष्टमी पर इनामी दंगल कराया जाएगा। इसको लेकर कई दिन से तैयारी की जा ही थी। दंगल में दो लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे। रावल ने बताया कि इसमें देश के कई राज्यों के पहलवान शामिल होंगे।