फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रम विभाग के प्रधान सचिव ने की समाधान शिविर की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों में दर्ज शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन लोगों की समस्याओं को न केवल सुन रहा है, बल्कि उनका स्थायी समाधान भी कर रहा है। उन्होंने कहा समाधान शिविर सरकार और जनता के बीच एक सशक्त संवाद का माध्यम हैं। हमारा लक्ष्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि उसका त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, जिप की सीईओ डॉ. किरण सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डीएसपी राजबीर, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएफएससी नीतू, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, आरओ भूपेंद्र सिंह, डीएचओ शार्दुल शंकर और पशुपालन विभाग के एसडीओ भगवान दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें