आईबी महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।
- फोटो : katra news
पानीपत। आईबी महाविद्यालय में कक्षा गतिविधि के तहत हिंदी विभाग में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संयोजिका डॉ. शर्मिला यादव के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का विषय कवि की प्रसिद्ध कविता मातृ मंदिर रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान प्रिंस, द्वितीय स्थान राहुल तथा तृतीय स्थान शालू ने प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि हमारे देश में समानता और सद्भाव का संवाद होता है। संयोजिका डॉ. शर्मिला यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाकर लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
आईबी महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।- फोटो : katra news